शुरू हुआ फाल्गुन माह, गूंजने लगे फाग गीत

शुरू हुआ फाल्गुन माह, गूंजने लगे फाग गीत 


11 मार्च को मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पर्व 

सिवाना  :- फालगुन माह की रविवार से शुरुआत हो गई है! यह 28 मार्च तक चलेगा! इस माह में कई मुख्य त्योहार मनाए जाते हैं जिसमें होली, महाशिवरात्रि, फुलेरा दूज, फालगुन पूर्णिमा, फालगुन अमावस्या, रंगभरनी एकादशी व्रत व पर्व शामिल हैं! हिंदू पंचाग के अनुसार, फाल्गुन साल का अंतिम महिना होता है! ये खुशियों और उल्लास का प्रतीक माना जाता है! इस महिनें से गर्मी के मौसम का आगमन हो जाता है! ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस दौरान भगवान शिव, श्री कृष्ण, विष्णु व चंन्द्र देव की भी पूजा करने का विशेष महत्व हैं! आंनद व उल्लास का महिना फाल्गुन रविवार से शुरू हो गया है! हिंदू पंचाग के अनुसार यह साल का 12 वां महिना है! फाल्गुन के महिने में ही महाशिवरात्रि का त्यौहार आता है! इस कारण इस महिने का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत अधिक माना जाता है! प. बाबु महाराज ने बताया कि इस महिने में शिव - पार्वती और श्री कृष्ण की पूजा  - अर्चना का विशेष फल मिलता है! बताया कि होलाष्टक (होली से आठ दिन पहले) में शुभ व मांगलिक कार्य पूरी तरह वर्जित होता है! इस बार होलाष्टक 21 मार्च से शुरू होंगे! हांलाकि इस महिने में आने वाले व्रत व त्यौहार उत्साहपूर्वक मनाए जाते हैं!  फाल्गुन के महिने में इस बार तीन प्रमुख व्रत व त्यौहार हैं! 11 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी! 15 मार्च को फुलेरा दूज और 28 मार्च को होली है! फाल्गुन महिने में शीतल जल से स्नान करना चाहिए! इस महिने में नियमित रूप से श्रीकृष्ण भगवान की पूजा करनी चाहिए! होली को लेकर क्षेत्र में जगह जगह फाग गीत बजने रविवार से शुरू हो गए हैं!
और नया पुराने