वैक्सीनेशन हेतु 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का रजिस्ट्रेशन कोविन पोर्टल एवं आरोग्य सेतु एप पर






एक आईना भारत
पाली सिटी

वैक्सीनेशन हेतु 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का रजिस्ट्रेशन कोविन पोर्टल एवं आरोग्य सेतु एप पर


अप्रैल पाली सिटी मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को निःशुल्क वैक्सीन लगाए जाने की घोषणा की है। जिला कलक्टर अंश दीप ने बताया कि इसका खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। वैक्सीन निर्माता कंपनियों को राज्य सरकार ने वैक्सीन के लिए ऑर्डर देना शुरू कर दिया है। 
जिले में 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के व्यक्ति को वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस श्रेणी में वैक्सीनेशन हेतु राज्य सरकार करीब 3 हजार करोड़ रुपये व्यय करेगी। जिले में अब तक लोगों ने आगे बढ़कर वैक्सीनेशन करवाया है। देश के बड़े राज्यों में राजस्थान वैक्सीनेशन में प्रथम स्थान एवं सम्पूर्ण देश में दूसरे स्थान पर है। राज्य सरकार के द्वारा जिले में निशुल्क दवा एवं जांच योजना के साथ तथा चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा जैसी निशुल्क इलाज की योजनाएं चलाई जा रही हैं। वैक्सीनेशन हेतु 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का रजिस्ट्रेशन कोविन पोर्टल एवं आरोग्य सेतु एप पर करवा सकते है। राज्य सरकार 'निरोगी राजस्थान' के संकल्प के साथ राज्य को 'जीरो कॉस्ट हेल्थ सिस्टम' वाले प्रदेश के रूप में विकसित करने के लिए संकल्पबद्ध है।
और नया पुराने