रोडला में भाजपा चांदराई मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित।





रोडला में भाजपा चांदराई मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित।
एक आईना भारत 
आहोर 


आहोर विधानसभा क्षेत्र के रोडला गांव में भाजपा स्थापना दिवस व समर्पण निधि संग्रह अभियान के तहत भाजपा चांदराई मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित व बैठक की अध्यक्षता चांदराई मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव ने की, इस बैठक में मुख्य वक्ता विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु कई बातें रखी व प्रत्येक कार्यकर्ता को देश हित में कार्य करने को कहा। इसी तरह कई पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की कार्यशैली की सुदृढ़ता हेतु अपने अपने सुझाव भी दिए। इस दौरान चांदराई मण्डल अधयक्ष मांगीलाल राव कवराडा, पुर्व उपप्रधान नेनसिह राजपुरोहित, छोगसिह खिची, महामंत्री रामसिंह पाचोटा, रतनाराम मेघवाल, भवरपुरी, मंगलसिह भाटी, सरपंच हुकमसिंह,भवरसिंह राठौड़, घनश्यामसिह,भवरसिंह पादरली, उपाध्यक्ष माधुसिह,चुनीलाल मंत्री, पुखराज, शिवलाल,  पप्पूसिह, रामदेव सिह, रमेश मीणा,पंचायत समिति सदस्य जसाराम, गणेशाराम सहित कई लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने