भाजपा कोटखावदा मंडल कार्यसमिति की बैठक
कांग्रेस सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया।
एक आईना भारत
कोटखावदा कस्बे में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कोटखावदा मंडल की कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया। आयोजन में मुख्य अतिथि भाजपा जयपुर देहात उपाध्यक्ष कजौड चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष गिरिराज मीणा की अध्यक्षता में चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर कोटखावदा में किया गया। मीटिंग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कजोड़ चौधरी ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार जनता से किए गए हर बातों पर विफल रही है। आम जनता कई समस्याओं से त्रस्त है। राजस्थान सरकार की घोषणा केवल कागजों तक सिमट कर रह गई। मंडल अध्यक्ष गिर्राज मीणा ने कहा कि राजस्थान की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। अबकी बार भारतीय जनता पार्टी बहुमत से सरकार बनाएगी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस के ऊपर पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास एवं अंत्योदय के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मीटिंग में मंडल महामंत्री शिव प्रकाश सेन, ओम प्रकाश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमा शर्मा, संरक्षक महावीर जैन, एसटी मोर्चा अध्यक्ष प्रहलाद मीणा, राकेश मीणा, नारायण सिंह, जितेंद्र सिंह, शंभू मीणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
kotkhavada