पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन क्लीन स्वीप अभियान को मिली गति




पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन क्लीन स्वीप अभियान को मिली गति

थानाधिकारी बलवीर सिंह कस्वां के कुशल नेतृत्व से पनपा अपराधियों में भय व आमजन में विश्वास

एक आईना भारत

चाकसू 

 चाकसू (निस.) चाकसू कस्बे में थानाधिकारी बलवीर सिंह कस्वांं के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के बाद अपराधियों में भय व्याप्त हो रहा है। जानकारी के अनुसार उच्च अधिकारियों के निर्देश में पुलिस के द्वारा क्लीन स्वीप अभियान चलाया जा रहा है जिसमें वर्षो से फरार चल रहे अपराधियों को तलाश कर गिरफ्त में लिया जा रहा है।
     इसके साथ ही अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की खरीद और बिक्री के खिलाफ भी शिकंजा कसा जा रहा है। कस्बे में इसे लेकर अनेक स्थानों पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है और अवैध शराब एवं बिक्री करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
     वाहन चोरी को लेकर भी कई वारदातों का खुलासा हुआ है और वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध बजरी परिवहन की रोकथाम को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है एवं ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने  के लिए प्रमुख चौराहों पर पुलिस जवानों को 24 घंटे तैनात रखा जा रहा है।
     पुलिस द्वारा नियमित गश्त की 24 घंटे की ड्यूटी सादा वेशभूषा में भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। लगातार अपराधियो पर कार्रवाई होते देख पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट स्थानीय लोगों का मानना है कि विधायक महोदय अगर अपने प्रभाव से क्षेत्र की प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगा देते हैं तो अपराधियों एवं गैरकानूनी गतिविधियों पर एक हद तक जनता को राहत मिल सकती है।
      
और नया पुराने