भाजपा कार्यकर्ताओं ने कामधेनु सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत
एक आईना भारत / नागौर
नागौर। आज कुचेरा में भाजपा मण्डल कुचेरा द्वारा कामधेनु सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण सेन का स्वागत किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने कामधेनु सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ गो हितार्थ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
कामधेनु सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गो हितार्थ योजनाओं की जानकारी दी तथा क्षेत्र में शिवसेना व कामधेनु सेना को संयुक्त रूप से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सैन ने कहा कि सभी हिंदूवादी संगठन एक ही हैं सभी संगठनों का उद्देश्य गौमाता की रक्षा वह हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार करना और इसकी रक्षा करना है इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर गो हितार्थ, राष्ट्र हितार्थ, धार्मिक, जनहित व हिंदुत्व के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोहर लाल सैनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कामधेनु सेना क्षेत्र में गोरक्षार्थ बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है कभी भी कामधेनु सेना को शिवसेना की जरूरत पड़े तो हम बड़े ही जोश एवं उमंग के साथ कामधेनु सेना के साथ कार्य करने के लिए तैयार हैं।
इस अवसर पर कामधेनु सेना के राष्ट्रीय महासचिव दिपेन्द्र सिंह राठौड़, अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के नागौर जिलाध्यक्ष रमेश बिश्नोई, मेहराम तिरवाल, लक्ष्मण सैन सहित बड़ी संख्या में गोभक्त मौजूद थे
Tags
nagour