*जिले में 172 नए कोरोना पॉजीटिव आए।*
*अब तक कोरोना वायरस से 9651 हुए संक्रमित, 7271 हो चुके हैं स्वस्थ।*
एक आईना भारत
जालोर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गजेन्द्र सिंह देवल ने बताया कि शनिवार को जिले में 172 नए व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है।
जिले में 29 जालोर शहर, 6 भीनमाल, 11 आहोर, 5 सांचौर, 1 आईपुरा, 1 अगवरी, 3 आकोली, 1 आलड़ी, 1 ओडवाड़ा, 1 आसाना, 2 भागली, 1 बड़सम, 1 बागोड़ा, 1 बागोटी, 1 बागरा, 1 बाकरा, 1 भाद्राजून, 1 भादरूणा, 7 भाटकी, 3 भावताडा, 2 दांता, 1 दयालपुरा, 1 धमाणा, 5 डूंगरी, 1 गंगावास, 1 गावड़ी, 1 गुड़ा बालोतान, 2 जोरादार, 1 सेसावा, 1 कारोला, 1 कवराड़ा, 1 केशवना, 1 खेड़ा, 1 खोखा, 1 कोटड़ा, 1 कोट कास्ता, 1 कुंडकी, 1 कुड़ा, 1 लेटा, 5 लूणावास रोड, 1 मालवाड़ा चितलवाना, 1 मादड़ी, 3 सेवड़ी, 1 मंडार सिरोही, 2 मांडला, 1 मोरसीम, 1 मुलेवा, 8 नालधारा, 1 निम्बाऊ, 3 ओटवाला, 1 परावा, 1 पादरली, 2 पांथेड़ी, 1 पोषणा, 7 पुनासा, 1 राजीव नगर, 1 रामसीन, 1 साकरिया, 1 सांथू, 2 सांकरणा, 1 समदड़ी बाड़मेर, 2 संगाना, 3 सरनाऊ, 1 सायला, 1 सेडिया, 2 शंखवाली, 1 तड़वा, 1 तखतगढ़, 1 टिटोप, 1 तूरा, 3 उम्मेदपुर, 2 वेदाना, 1 वालेरा, 1 भूति एवं 3 जोड़ा में व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
जिले में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 9651 हो गई है। इनमें से 7271 स्वस्थ हो चुके है। विभाग की ओर से अब तक 2 लाख 53 हजार 927 सैम्पलों की जांच की गई है, जिनमें से 2 लाख 43 हजार 337 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में एक्टिव 2304 केस है।
Tags
jalore