खौड नूसिंह द्वारा के महंत नवलदास महाराज हुए देवलोक गमन,
गुरु के अंतिम दर्शन के लिए भक्तों का लगा तांता
नम् आंखों से गुरु को दी अंतिम विदाई
एक आईना भारत /
खरोकडा /खौड गांव स्थित राम रावलाचार्य नूसिंह द्वारा के महंत नवलदास महाराज का शनिवार को देवलोक गमन होने पर गांव में शोक की लहर छा गई। वहीं महंत के देवलोक गमन होने के समाचार सुनते ही भक्तों के आंखों में आंसू झलक उठे। गुरु देव के अंतिम दर्शन के लिए भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। महंत की अंतिम यात्रा नूसिंह द्वारा से शुरू होकर गुरु के जयकारों के संग मोक्ष धाम तक निकाली । रास्ते में भक्तों ने पुष्प वर्षा तथा गुलाल से अंतिम विदाई दी। मोक्ष धाम में उनके शिष्य वैदही वल्लभाचार्य ने मंत्रोच्चारण के साथ गुरु का अग्नि संस्कार किया। अंतिम यात्रा में झीतडा महंत वासुदेव महाराज, गुंदोज महंत, केवलदास महाराज पावा, पूर्व सरपंच रुपेश दाधीच, पूर्व उप सरपंच बाबूसिंह राजपुरोहित ठाकुरला, जगदीशचंद्र जोशी, चुन्नीलाल वैष्णव, हुकमसिंह खरोकडा,
किरणसिंह चौहान, भंवरलाल सेन, केवलदास वैष्णव,केराराम घांची समेत भक्त गण एवं विभिन्न अखाड़ों के महंत मौजूद रहे।
Tags
khrokda