महाराणा प्रताप के आदर्शों का पालना करें : अशोक राजपुरोहित

महाराणा प्रताप के आदर्शों का पालना करें : अशोक राजपुरोहित
 
एक आईना भारत 


खरोकडा / संवेदना फाऊंडेशन मुंबई के उपाध्यक्ष अशोक राजपुरोहित ने गौरवपुरुष वीर महाराणा प्रताप की जयंती पर नमन किया। अपनी बहादुरी, वीरता और साहस के लिए जाने गए महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर पत्रकार अशोक राजपुरोहित ने शुभकामनाएं दी और कहा कि महाराणा प्रताप की प्रासंगिकता उतनी ही है जितनी तत्कालीन युग में थी। हमें महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलते हुए अपने भीतर देशप्रेम की भावना को स्थायित्व देना चाहिए।

राजपुरोहित ने कहा कि महाराणा प्रताप इसलिए स्मरणीय नहीं है कि उन्होंने अकबर की सेना से युद्ध लड़ा बल्कि इसलिए स्मरणीय है कि उन्होंने अपने वचनों पर दृढ़ता रखते हुए धर्म अर्थात कर्तव्य का पालन किया। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए।
अशोक राजपुरोहित ने महाराणा प्रताप के जीवन की घटनाओं का उल्लेख करते हुए महाराणा प्रताप की वीरता को याद किया। राजपुरोहित ने कहा कि महाराणा प्रताप साहस और पराक्रम के पर्याय है।
और नया पुराने