गोरक्षक स्व. राजाराम बिश्नोई की 25 वीं जयंती पर निकाली शोभायात्रा, छतरी का हुआ भव्य उद्घाटन




गोरक्षक स्व. राजाराम बिश्नोई की 25 वीं जयंती पर 
निकाली शोभायात्रा, छतरी का हुआ भव्य उद्घाटन  

महामण्डलेश्वर ने स्व. राजाराम बिश्नोई को 'गोरक्षक' की उपाधि दी

प्रतिवर्ष पुण्यतिथि व जयंती पर बड़े-बड़े कार्यक्रम किये जाएंगे  - महामण्डलेश्वर 
एक आईना भारत / नागौर 

नागौर। विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय के पूर्व कर्मचारी 'गोरक्षक' स्व. राजाराम बिश्नोई की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 
           स्व. राजाराम  बिश्नोई ने विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय में 11 वर्ष से अधिक समय तक यहाँ पर गोमाता की सेवा कर सराहनीय कार्य किया। इनको 'गोरक्षक' की उपाधी देकर इनका सम्मान किया। 
              गो चिकित्सालय के व्यवस्थापक श्रवणराम बिश्नोई ने बताया कि स्व. राजाराम  की 25 वीं जयंती पर पिता रामस्वरूप बिश्नोई, भाई दिनेश बिश्नोई व परिवारजनों की उपस्थिति में महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरी महाराज, कथा  वाचिका देवी ममता व संतो के सानिध्य में गो चिकित्सालय के परिक्रमा मार्ग में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 
 महावीर सिटी रिंग रोड़ पर महामण्डलेश्वर द्वारा बनवाई गई स्व. राजाराम की छतरी का भव्य उद्घाटन किया गया। जयंती पर सैकड़ों लावारिस गोवंश को गुड़, हरा चारा व पानी डाला गया।
महामण्डलेश्वर ने महावीर सिटी में लावारिस गोवंश हेतु 10 लाख रूपये के 3 प्लाॅट खरीदे थे, उन्ही प्लाॅट में राजाराम की छतरी का निर्माण करवाकर उनकी आखरी इच्छा पूर्ण कर  वर्षो का इतिहास बनाया।  
 राजाराम बिश्नोई कामधेनु सेना नागौर तहसील अध्यक्ष पद पर व अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के नगर अध्यक्ष पद पर रहते हुए गोहितार्थ व वन्य जीवों के हितार्थ दर्जनों ज्ञापन जिला कलेक्टर,एस.पी. व अतिरिक्त जिला कलेक्टर को देकर गोरक्षार्थ व वन्य जीव रक्षार्थ आवाज उठाते थे इसलिए महामण्डलेश्वर ने इनको मरणोपरांत  'गोरक्षक' की उपाधि दी।
 महामण्डलेश्वर ने बताया कि जब तक मेरे शरीर में प्राण है, तब तक प्रतिवर्ष मेरे प्रिय शिष्य स्व. राजाराम की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण व जयंती पर पक्षियों हेतु परिण्डे, घोसले, एवं चूण स्टेण्ड लगाये जायेगें। अगली जयंती पर स्व. राजाराम बिश्नोई की मूर्ति भी लगाई जायेगी। 
 इस कार्यक्रम के दौरान कामधेनु सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण सेन, अखिल भारतीय जीव रक्षा नागौर जिलाध्यक्ष रमेश बिश्नोई, मुकेश बिश्नोई, पूनमचन्द बिश्नोई, जसकरण बिश्नोई इत्यादि बड़ी संख्या में गोभक्त  उपस्थित रहे ।
और नया पुराने