जिले की नगर पालिका सुमेरपुर के वार्ड संख्या 33 एवं नगर पालिका सादड़ी के वार्ड संख्या 10 में हुए उप चुनाव में 80.03 औषत प्रतिशत मतदान




एक आईना भारत
पाली सिटी,

जिले की नगर पालिका सुमेरपुर के वार्ड संख्या 33 एवं नगर पालिका सादड़ी के वार्ड संख्या 10 में हुए उप चुनाव में 80.03 औषत प्रतिशत मतदान

पाली सिटीजिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप ने बताया कि नगर पालिका सुमेरपुर के वार्ड संख्या 33 में कुल 784 मतदाताओं में से 632 मतदान किया। यहां प्रातः 10 बजे तक 21.81, दोपहर एक बजे तक 57.40, अपराहं 3 बजे तक 69.77 प्रतिशत, एवं साय 6 बजे तक 80.61 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रातः 10 बजे तक 171, एक बजे तक 450 एवं 3 बजे तक 547 मतदाताओं ने मतदान कर लिया। इसी प्रकार नगर पालिका सादड़ी के वार्ड संख्या 10 में कुल 498 मतदाताओं में से 394 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां प्रातः 10 बजे तक 22.48, दोपहर एक बजे तक 51.61, अपराहं 3 बजे तक 63.45 एवं साय 6 बजे तक 79.12 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रातः 10 बजे तक 112, एक बजे तक 257 एवं 3 बजे तक 316 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया। मतगणना 28 जुलाई को होगी।
और नया पुराने