विधायक राजपुरोहित की उपस्थिति में युवाओं ने कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण


विधायक राजपुरोहित की उपस्थिति में युवाओं ने कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण


निकटवर्ती रोड़ला ग्राम में बुधवार को आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत की। वे यहां भाजपा कार्यकर्ता उम्मेद सिंह राठौड़ के माताजी के आकस्मिक निधन पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने आए थे। इसी मौके पर रोड़ला ग्राम के युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की रीति, नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का मानस बनाया। इसकी सूचना पर चांदराई मंडल के भंवरपुरी गोस्वामी, मंगल सिंह भाटी एवं हरकू कंवर ने तत्काल प्रबंध करते हुए हरकू कंवर के आवास पर सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर ग्राम के युवा हिम्मताराम माधव, मदन लाल राणा एवं कानाराम मेघवाल ने भारतीय जनता पार्टी के आहोर विधायक राजपुरोहित की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उक्त सदस्यता कार्यक्रम में सरपंच हुकम सिंह राठौड़ ने अध्यक्षता की। इस मौके पर राजपुरोहित ने युवाओं का आभार प्रकट करतें हुए राष्ट्र हित एवं विकास के लिए भाजपा को जरुरी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मोदीजी के नेतृत्व में लगातार देश के अंतिम छोर के किसान, मजदूर एवं श्रमिक वर्ग का ध्यान रखतें हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। इसी मौके पर भाजपा में पर्दापण करने वालें हिम्मताराम माधव ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में वर्षों तक रहने के बाद भी कभी हमें एक कार्यकर्ता का सम्मान नहीं मिला। मुझे देश हित में नरेंद्र मोदी का कार्य अति उत्साहित करने वाला लगा। इसीलिए मैं आहोर के जनप्रिय नेता छगन सिंह राजपुरोहित की उपस्थिति में उनकी प्रेरणा से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं। वही मदनलाल राणा एवं कानाराम मेघवाल ने कहा कि यह एक पार्टी नहीं परिवार है, वहीं कांग्रेस की सरकार में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता एवं किसानों को कर्जमाफी का छलावा किया गया। जिसका परिणाम आज हमारे सामने है। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य माधो सिंह राठौड़, पुखराज ओड़, रामदेव सिंह भोमिया, पप्पू सिंह भोमिया, महामंत्री मांगीलाल देवासी, भंवर सिंह, मंगल सिंह, गुमान सिंह राठौड़, मानवेन्द्र सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

और नया पुराने