अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिश्नोई का किया स्वागत

अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय
अध्यक्ष बिश्नोई का किया स्वागत

नागौर जिले में आये दिन हो रही वन्यजीवों की दुर्दशा बर्दास्त नहीं- बिश्नोई

नागौर जिलें में बिश्नोई सभा के 1 हजार कार्यकर्ता बनायेगें-जिलाध्यक्ष

एक आईना भारत / नागौर 

अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व  'वृक्ष मित्र ' साहब राम बिश्नोई के आगमन पर नागौर जिलाध्यक्ष रमेश बिश्नोई ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत-सम्मान किया।
अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के नागौर जिलाध्यक्ष रमेश बिश्नोई ने बताया की आगामी माह में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में नागौर जिले में बड़ी मिटिग का आयोजन किया जायेगा। 2021 अंत  तक 1 हजार कार्यकर्ताओं को संगठन में जोड़कर नागौर जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा। 
नागौर जिले में आये दिन वन्यजीवों के शिकार  पर पाबंदी  लगाने हेतु प्रशासन को अवगत करवाया जायेगा। जिससे वन्यजीवों की दुर्दशा नहीं हो। अंधाधुंध  पेड़ों की हो रही कटाई पर रोक लगाने हेतु अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा।
 जिस प्रकार से कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से देश में लाखों लोगों की मौत हुई थी,  इस हालात को देखते हुए जिले में बड़ी संख्या में पौधा-रोपण करके उनकी देखभाल कि जायेगी जिससे ऑक्सीजन की कमी को पुरा किया जा सकता हैं।
 इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेश कुमार बिश्नोई, राज कुमार ज्याणी, आर.डी. धारणिया व राजेश सुथार सहित बड़ी संख्या में जीव रक्षा बिश्नोई सभा के कार्यकर्ता उपस्थित थें।
और नया पुराने