भारतीय जनता पार्टी भाद्राजून मंडल कार्यसमिति बैठक हुई आयोजित





भारतीय जनता पार्टी भाद्राजून मंडल कार्यसमिति बैठक हुई आयोजित


भारतीय जनता पार्टी भाद्राजून मंडल की कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को भगवान दत्तात्रेय मंदिर में आयोजित हुई। जिसमें सर्वप्रथम भारत माता को द्वीप प्रज्वलित कर बैठक प्रारंभ की। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व उप राज्य मंत्री भूपेन्द्र देवासी ने मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसमें पूर्व मंत्री ने वर्तमान केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से समझाया। प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के जनता के साथ किए गए वादों पर खरा न उतरना एवं आए दिन घोटाले कर जनता के साथ अत्याचार दिनों दिन बढ़ रहे हैं। कार्यसमिति की मंडल स्तरीय बैठक में मंडल महामंत्री दिनेश सिंह, अमरसिंह, भाजयुमों मंडल अध्यक्ष युवी  सुथार, मंडल उपाध्यक्ष अमृत शर्मा, दलपत सिंह, रुपाराम, मांगीलाल, शंकरभारती, समन्दर सिंह, पुरुषोत्तम दास, जितेन्द्र दवे सराणा, भीमाराम, कानाराम, कैलाश शर्मा, गोविंद पुरी, कैलाश पुरी एवं भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और नया पुराने