पीराराम पटेल बने किसान यूनियन के संरक्षक


पीराराम पटेल बने किसान यूनियन के संरक्षक 


एक आईना भारत /

खरोकडा / भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) अराजनैतिक राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील के निर्देशानुसार, पाली जिला अध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) संस्था के संरक्षक पद पर पीराराम पटेल राणा को मनोनीत किया है। 
जागरवाल ने बताया कि पीराराम पटेल राणा पूर्व जिला परिषद् सदस्य, दी पाली जिला सेन्ट्रल कॉप. बैंक के उपाध्यक्ष पद के साथ लम्बे समय से किसान हित में पूरे पाली जिले में गरीब, किसान, मजदूर, आम जन के सुख-दुख में भागीदार रहकर काम करते आ रहे हैं। इनके इस संस्था के संरक्षक बनने से संगठन मजबूत होगा और संस्था से भारी संख्या में किसान जुड़ेंगे। 
पीराराम पटेल राणा के संरक्षक बनने पर पाली जिले के साथ रोहट क्षैत्र के किसानों ने खुशी जाहिर की है, जिसमें पूर्व सरपंच रणछोड़राम पटेल, मंगलाराम पटेल भिण्डर, नेनाराम मीणा, सदाराम विश्नोई, मनोहर गिला, अशोक मेवाड़ा, प्रेम पटेल दूदली, भगाराम पटेल सवाईपुरा, सरपंच भगाराम पटेल चेण्डा, रूपसिंह जोधा खुण्डावास, खीमाराम सुथार सेदरिया, रतनाराम भिण्डर, गिरधाराम पटेल कुलथाणा, गोपाराम पटेल कुलथाणा, भंवरसिह राजपुरोहित बींजा, शिवदान बारहठ, पालदान बारहठ, बाबुनाथ गढ़वाड़ा सहित संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष तेजसिंह राजपूत सुमेरपुर, विरदाराम सैनी जैतारण, रामदेव काठात सराधना, मिश्रीलाल मेघवाल रायपुर, बुधाराम गुर्जर सोजत, नवरतन प्रकाश चौधरी देवली, पेमाराम चौधरी मारवाड़, पोपट भाई पटेल, विजेन्द्र चौधरी सोजत, एडवोकेट विजयराज चौधरी बाली, मांगीलाल सीरवी खरोकड़ा, हरिसिंह राजपुरोहित खरोकड़ा, बाबुलाल कीर मानपुरा, गोविन्दराम भाट राउनगर, दिनेश बाल्मीकी देसुरी सहित संस्था के सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील व जिलाअध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल का आभार प्रकट किया।
और नया पुराने