पौधारोपण बहुत ज़रूरी है, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे पर्यावरण प्रेमी में किया पौधारोपण




एक आईना भारत

पौधारोपण बहुत ज़रूरी है, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे  पर्यावरण प्रेमी में किया पौधारोपण

 पीलवा। पर्यावरण प्रेमी ने सार्वजनिक स्थान गाला का भोमिया जी का मन्दिर बगड़ावत नगर में किया पौधारोपण राष्ट्रीय विश्नोई चेतना मंच संभाग उपाध्यक्ष छोटूराम जांगु ने बताया कि जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और क़ुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्ज़ियां और अनाज मिला। तन ढकने के लिए कपड़ा मिला। घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीज़न भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी ज़िन्दा नहीं रह सकता। इनसे औषधियां मिलती हैं। पेड़ इंसान की ज़रूरत हैं, इस अवसर पर महीपाल जांगु श्रवण ईशरवाल सुखराम ईशरवाल बुद्धाराम विश्नोई रिछपाल सिंह भाटी भंवरलाल विश्नोई रावल सिंह भाटी सुनील जांगू आदि  मौजूद थे।
और नया पुराने