भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष चोपड़ा का सांभर आगमन पर किया स्वागत




भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष चोपड़ा का सांभर आगमन पर किया स्वागत

सांभर लेक(निस):- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष आशीष चोपड़ा का सांभर आगमन के अवसर पर पुरानी धानमंडी स्थित भाजपा कार्यालय पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं व भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर अभिनंदन व स्वागत किया गया। तत्पश्चात झालावाड़ डूंगरपुर में हुए दलितों के साथ अत्याचार को लेकर राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम उपखंड अधिकारी राजकुमार कस्वां को ज्ञापन सौंपा कर न्याय दिलाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर के भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र डांगरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष गर्ग, नेता प्रतिपक्ष अनिल गट्टानी, पार्षद गौतम सिंघानिया, संयम टाटी, रामवतार सैनी, विजय व्यास, त्रिलोक सैनी, विमल सिंघानिया, कुंदन सैनी, कपिल सोनी, राजेश पारीक, सहित भाजपा पार्षद, युवा मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और नया पुराने