स्पीक अप (2) अभियान का अजमेर में हुआ सफल आयोजन



स्पीक अप  (2) अभियान  का अजमेर में हुआ सफल आयोजन 

 मरुधर आईना / 

*राजस्थान की महिलाओं पर बढ़ते वास्तविक अपराधों में कमी लाएगा "आवाज दो" अभियान*

*आईजी एस सेंगाथिर की पहल पर बनाए अभियान का एडीजी बिनीता ठाकुर ने किया उद्घाटन*

अजमेर रेंज आईजी एस सेंगाथिर महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को लेकर खासे गंभीर है। उन्होंने "आवाज दो" अभियान की योजना बनाई। जिसका उद्घाटन आज  एडीजी बिनीता ठाकुर मैम ने किया। ठाकुर ने इस दौरान कहा कि आवाज दो अभियान राजस्थान में महिलाओं पर बढ़ते अपराध में कमी लाने के लिए कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने माना कि कहीं ना कहीं अब तक कोई कमी रही जिसके चलते महिलाओं को आज भी उनके अधिकारों की जानकारी नहीं है या फिर पुलिस की कार्यप्रणाली भी इसमें आड़े आती थी। लेकिन अब पुलिस की छवि दिन ब दिन सुधर रही है साथ ही थानों में महिला डेस्क भी गठित की गई है । जिससे महिलाएं बेझिझक होकर अपनी पीड़ा का इजहार करके आरोपी को सजा दिलवा सकेंगी। ठाकुर ने कहा कि आवाज दो अभियान लंबा चलेगा और इसमें विभिन्न माध्यमों से महिलाओं को सशक्त किया जाएगा साथ ही आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
आईजी एस सेंगाथिर ने कहा कि उन्होंने पुराने पद पर रहते हुए आवाज अभियान चलाया था जिसके तहत स्कूल, कॉलेज और आमजन को जोड़कर जागरूक किया गया। अब खास तौर से महिलाओं और बच्चों के लिए यह अभियान चलाया जाएगा 

*महिलाओं को बनाया जाएगा सशक्त*

समारोह में रेंज स्तर पर अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

 इस कार्यक्रम में 4 जिलों के जिला कलेक्टर ने भी भाग लिया

*ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए भी होंगे प्रयास*

समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने खुले कंठ से अभियान की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि इस अभियान में वह जितना सहयोग कर सकेंगे उतना जरूर करेंगे। जिले का है विभाग भी इस अभियान में भागीदार बनेगा जिससे कि अभियान सफल हो सके।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव अरविंद सेंगवा भी मौजूद थे। वहीं पुलिस के अधिकारियों के साथ ही अभियान से जुड़े लोगों ने भी समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर अजमेर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित  भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा अजमेर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा नागौर एसपी अभिजीत सिंह टोंक   पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश  एडिशनल एसपी वैभव शर्माइनाया फाउंडेशन के सचिव नितिशा  शर्मा और अधिकारीगण उपस्थित रहे
और नया पुराने