''हिंद स्वराज अपनाओ सामाजिक सरोकार बढ़ाओ'' की रैली का आयोजन किया गया
आबरोड़ सिरोही। महात्मा गांधी कि 150वी जयंती तथा स्वतंत्रता दिवस कि 75वी वर्षगाठ के उपलक्ष में अगस्त क्रांति सप्ताह के तहत नगरपालिका कार्यालय से ''हिंद स्वराज अपनाओ सामाजिक सरोकार बढ़ाओ'' की रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ पालिका कार्यालय से किया गया। जिसे अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार बंसल एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के उपखण्ड समिति सहसंयोजक सुरेन्द्र छावरा एवं पदाधिकारीयों व सदस्यगणो द्वारा हरी झंडी दिखा कर नगरपालिका कार्यलय से रवाना किया गया। ''हिंद स्वराज अपनाओ सामाजिक सरोकार बढ़ाओ की रैली शहर के अम्बाजी चौराहे सदर बाजार, पारसीचाल, सिंधी कॉलोनी, कुम्हार मौहल्ला से पुनः पालिका कार्यालय पहुंच कर समाप्त की गई। इस उपलक्ष में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सहसंयोजक जिला समिति अमीत जोशी, सहसंयोजक उपखण्ड समिति सुरेन्द्र छावरा, सदस्यगण जिला समिति जेपी सिंह, सुनिल खोत, गजेन्द्र काग, दिनेश मेघवाल, मोहम्मद असलम एवं समस्त पालिका स्टाफ तथा सफाई कर्मचारी उपस्थित रहें। सभी ने रैली के दौरान शहर वासियो और व्यापारियों से हिंद स्वराज अपनाओ सामाजिक सरोकार बढ़ाओ का सदेश देते हुए अपील कर जागरूक किया।
Tags
aburoad