श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा द्वितीय संघ प्रमुख की जयंती पर कार्यक्रम व स्नेह मिलन आयोजित




श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा द्वितीय संघ प्रमुख की जयंती पर कार्यक्रम व स्नेह मिलन आयोजित
एक आईना भारत। उम्मेदपुर


श्री क्षत्रिय युवक संघ के तृतीय संघ प्रमुख पूज्य नारायण सिंह रेडा की जयंती श्री  क्षत्रिय युवक संघ द्वारा आहोर  में मनाई गयी | कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एव प्रार्थना के साथ की गयी , इसके बाद पूज्य नारायण सिंह  रेडा की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की |  खुमान सिंह दुदीया ने नारायण सिंह  रेडा का संक्षिप परिचय दिया तथा उनके जीवन मूल्यों के बारे में बताया | कार्यक्रम के मुख्य वक्ता  रेवंत सिंह पाटोदा ने बताया की पूज्य नारायण सिंह का जीवन साधारण होते हुए भी अत्यंत असाधारण था, संघ के प्रति उनका त्याग और समर्पण बहुत उच्च कोटि का था|
सुमेर सिंह मोरु व विक्रम सिंह रातडी ने पूज्य श्री का जीवन परिचय देते हुए कहा की उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श एव अनुकरणीय है। तेजकरण सिंह बालोत व मदन सिंह भैसवाडा ने भी राजपूत समाज के युवाओं को संगठित रहते हुए महापुरुषों से सीख लेने की बात कहीं।
इस दौरान स्नेह भोज का भी आयोजन किया जिसमें बडी संख्या में राजपूत समाज के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे|
और नया पुराने