सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ


सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

जालोर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जालोर जिला मुख्यालय पर सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत होटल विजय पेरेडाइज में प्रदर्शनी  कार्यक्रम का शुभारंभ किया । जिलामीडिया प्रभारी अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने बताया कि सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत होटल विजय पेरेडाइज में प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काट के किया गया। कार्यक्रम में नाथ संप्रदाय के राजा जी निर्मल नाथजी महाराज का सानिध्य रहा।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक नारायणसिंह देवल प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित जिला प्रमुख राजेश कुमार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वन्नेसिंह गोहिल पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलसिंह सिराणा का आतिथ्य रहा । अतिथियों द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर के समक्ष पुष्पहार चढ़ाकर दीप प्रज्वलित किया तत्पश्चात वंदे मातरम गान से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करता है जिस प्रकार से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की अखंडता एकता के लिए कार्य कर रहे उसी प्रकार हम सभी मिलकर इस महान कार्य में अपनी सहभागिता निभाए। प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हम सभी तन मन धन से समर्पित होकर कार्य करें । जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी निष्ठा व ईमानदारी के साथ बिना स्वार्थ के कार्य करता है।मोदीजी के जीवन का सफर देखे तो पता चलता है कि कार्यकर्ता अपने कार्यो से जाना जाता है। विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि मोदीजी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सेवा एवं समर्पण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दें और कहा कि हम सभी इस पावन कार्य में अपनी पूर्णतया सहभागिता निभाये। आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने सेवा कार्यो को बढ़चढ़ करने को कहा।  कार्यक्रम में प्रभारी प्रकाश छाजेड़ सह संयोजक परमवीर सिंह नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेगवाल अल्पसंख्यक मोर्चा , जिलाध्यक्ष महबूब खान किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव महामंत्री नाथूसिंह तीखी ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी महामंत्री दिनेश भाटी नगर महामंत्री दिनेश महावर रतन सुथार भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष मंगलाराम साँखला  सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook