भाजयुमो चांदराई ने किया वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान



भाजयुमो चांदराई ने किया वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान 


भारतीय जनता युवा मोर्चा चांदराई मंडल द्वारा रविवार को मंडल अध्यक्ष रामदेव सिंह भोमिया के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। भोमिया ने बताया कि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया एवं सम्मान समारोह मंडल प्रभारी उत्तम सिंह परिहार के निर्देशानुसार मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के अंतर्गत जनता पार्टी के गठन से लेकर भारतीय जनता पार्टी के गठन और अब तक के विजय अभियान के सहयोगी एवं सहभागी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को माला एवं भाजपा का दुपट्टा पहनाकर, प्रशंस्ति-पत्र प्रदान कर तथा शोल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर भोमिया ने बताया कि वरिष्ठ कार्यकर्ता सदैव भाजपा में सम्मानीय रहें हैं। भारतीय जनता पार्टी की अब तक की यात्रा इन्ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत एवं समर्पण का ही परिणाम है। भाजपा के निर्माण में इनका योगदान सदैव नींव की ईंट की भांति रहा है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव, मंडल मंत्री पुखराज ओड़, भाजयुमो अध्यक्ष रामदेव सिंह भोमिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष भंवर सिंह परिहार, वरिष्ठ कार्यकर्ता शैतान सिंह आकोपादर, भाजयुमो के हड़मत सिंह चौहान, रूपेश कुमार राव, खेताराम हिरागर उपस्थित रहें।
और नया पुराने

Column Right

Facebook