पूजा राजपुरोहित रायपुरिया के हाथ में भाजपा महिला मोर्चा बागरा मंडल अध्यक्ष की कमान
मरुधर आईना /
बागरा भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सोलंकी ने भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जिसमें आहोर विधानसभा से बागरा मंडल से पूजा राजपुरोहित रायपुरिया, के नाम की घोषणा की पूजा राजपुरोहित कई वर्षों से पार्टी के कार्यों में सक्रिय हैं वर्तमान में एबीवीपी की जिम्मेदारी भी संभाल रही है सिरोही कन्या महाविद्यालय 2019 में अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ा था पूजा राजपुरोहित के समाज सेवा के भाव को देखते हुए जिला अध्यक्ष ने रायपुर के नाम की घोषणा की पूजा राजपुरोहित ने बताया कि पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगी हमेशा गरीब जरूरतमंद महिला की मदद करने के लिए तत्पर रहूंगी
Tags
news