*आबूरोड़,*-सिरोही जिले के आबूरोड़ में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमरीका सिंह के पहुंचने पर कुलपति का स्वागत किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वागत के बाद मोहनलाल सुखाड़िया के कुलपति अमेरिका सिंह ने निकटवर्ती शक्तिपीठ अम्बाजी धाम के दर्शन किये।
अमरीका सिंह ने बताया कि आज के इस दौर में शिक्षा को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा लगातार अनेको नई गतिवधियां की जा रही है।
बालिका शिक्षा को लेकर कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा और भी बालिका महाविद्यालय खोलने को लेकर महाविद्यालयो को आमंत्रित किया जा रहा है।
उन्होंने विश्वविद्यालय में पहली बार इंजिनीरिंग के कोर्स को भी शरू करने को लेकर उपलब्धि बताया है।
सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा लगातार शिक्षा के स्तर को बुलन्दियों पर पहुचाने का काम किया जा रहा है।
इस दौरान यू.पी सरकार के पूर्व मंत्री चन्द्रदेव यादव, निजी कॉलेज के निदेशक एम. ए अकेला तथा कायस्थ चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अनूप भटनागर भी उपस्थित थे।
Tags
aburoad