नाना मंडल की सशक्त मंडल अभियान की बैठक का आयोजन



नाना मंडल की सशक्त मंडल अभियान की बैठक का आयोजन


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार शनिवार को नाना मंडल की बैठक तिलकेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में सशक्त मंडल अभियान के विधानसभा प्रभारी वीरेन्द्र सिंह तथा मंडल प्रभारी पूनमसिंह परमार के सानिध्य में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सशक्त मंडल व सक्रिय बूथ समिति को लेकर मीटिंग में विस्तृत चर्चा की और शक्ति केन्द्र संयोजक व शक्ति केन्द्र प्रभारी की नियुक्ति की गई।  जिस में प्रभारी महोदय ने बताया कि मंडल को किस रूप में सशक्त किया जाए, किस प्रकार की कार्य योजनाओं को क्रियान्वित किया जाए एवं बूथ स्तर पर किस प्रकार से कार्यकर्ता काम करें इस बात पर जोर दिया गया। मंडल प्रभारी पूनम सिंह परमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुचानी होगी ताकि पात्र परिवार लाभान्वित हो सके। इस कार्यक्रम में प्रधान पानी देवी, पूर्व प्रधान सामताराम, पूर्व जिला महामंत्री प्रताप सिंह भाटी ने भी भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी तथा कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार सभी मोर्चो पर विफल हो रही है। इस बैठक में मंडल अध्यक्ष कानाराम माली, मंडल उपाध्यक्ष, मंडल महामंत्री मुकेश बोहरा, कुशाल सिंह, केसाराम एवं सभी मंडल पदाधिकारी सरपंच प्रतिनिधि मदन मेघवाल, समाजसेवी रणजीत सिंह, जनप्रतिनिधि व समस्त शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और नया पुराने