आहोर विधायक ने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम में की शिरकत



आहोर विधायक ने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम में की शिरकत


आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने शनिवार को आहोर विधानसभा क्षेत्र के चांदराई मंडल के भूति ग्राम का दौरा कर सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की। विधायक राजपुरोहित ने आहोर विधानसभा क्षेत्र के भूति ग्राम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता नाथाराम माली के आकस्मिक निधन हो जाने पर घर जाकर परिजनों को धांधस बंधाया और शोक व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि नाथाराम माली सदैव पार्टी के सदैव सक्रिय कार्यकर्ता रहें। उन्होंने राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ भाजपा को सदैव सर्वोपरि रखा। वे पार्टी के जुझारू एवं समर्पित कार्यकर्ता रहें। वे हमारे लिए सदैव आदर्श एवं मार्गदर्शन रहेंगे। इसी तरह उन्होंने भूति निवासी समाजसेवी गलबाराम रामीणा के आकस्मिक निधन पर उनके घर जाकर उनके परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि लाखाराम देवासी, मंडल मंत्री पुखराज ओड़, पप्पू सिंह दहिया, रामदेव सिंह भोमिया, रवि माली, रमेश कुमार रोटागंण, प्रवीण माली, अशोक जोकरवाल, रतीलाल माली सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

और नया पुराने

Column Right

Facebook