एम. एस. बिट्टा ने कड़ी सुरक्षा के साथ गो चिकित्सालय की देखी सेवा

एम. एस. बिट्टा ने कड़ी सुरक्षा के साथ गो चिकित्सालय की देखी सेवा

गो चिकित्सालय का निरीक्षण कर बछड़े को दूध पिलाकर , नन्दा कामधेनु से लिया आशीर्वाद

गोमाता की ऐसी अद्भुत सेवा जीवन में पहली बार देखी- एम. एस. बिट्टा

मरुधर आईना / नागौर 

नागौर।   गो चिकित्सालय में भारत के राष्ट्रवादी सामाजिक कार्यकर्ता व अखिल भारतीय आंतकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिन्दरजीत सिंह बिट्टा का 15-20 गाड़ियो के काफिले व  कड़ी सुरक्षा के साथ पहुंचे 
         गो चिकित्सालय के व्यवस्थापक श्रवणराम बिश्नोई ने बताया कि मनिंदरजीत  सिंह बिट्टा ने जेड प्लस  सुरक्षा के साथ गो चिकित्सालय का बारीकी से निरीक्षण किया और गोसेवा व वन्य जीवों की सेवा देखकर प्रभावित हुए।   इस दौरान इंचार्जगणों ने निरीक्षण के दौरान घायल पशु-पक्षियों, गोमाता बिस्तर रूम, मेडिकल रूम, एक्स-रे रूम, ऑपरेशन थियेटर रूम, एम्बुलेंस द्वारा सेवा एवं गोवंश के खाद्य सामग्री की जानकारी दी। 
            साथ ही बिट्टा ने  पीड़ित गोमाता को अपने हाथों से हरा चारा खिलाया, बछड़े व उठने में असमर्थ गोमाता को दूध पिलाया व  प्रथम नन्दा कामधेनु की विशेष पूजा- अर्चना कर पुष्पमाला पहनाकर आशीर्वाद लिया।
      पश्चात् महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरी महाराज की अनुपस्थिति में मनिंदरजीत  सिंह बिट्टा ने उनकी चरण पादुकाओं को प्रणाम किया।
                मनिंदरजीत  सिंह बिट्टा मुख्य रूप से कारगिल युद्ध व भारतीय संसद पर हुए हमले में शहीद सैनिकों और आतंकवादी घटना में शहीद हुए लोगों के परिवार वालों के लिए काम करते है। साथ ही वह देश से आंतकवाद के खात्मे के लिए भी तरह-तरह के मुहीम चलाते रहते है। 
और नया पुराने