फूलों की नगरी बैंगलोर में श्री गणेश महोत्सव की धूम, एम एच प्लाजा में राजस्थानी प्रवासियों ने की श्री गणेश स्थापना


फूलों की नगरी बैंगलोर में श्री गणेश महोत्सव की धूम, एम एच प्लाजा में राजस्थानी प्रवासियों ने की श्री गणेश स्थापना

जालौर  फूलों की नगरी  बैंगलौर में श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के अवसर पर शहर में राजस्थानी प्रवासियों ने एम एच प्लाजा भक्त मंडल की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गजानंदजी महाराज व राजस्थान के लोकदेवता बाबा रामदेवजी की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई, जिसमे गणेशजी व रामदेवजी प्रतिमा की स्थापना सुबह महाआरती व विभिन्न मंत्रोउच्चार के साथ की, वही मंगल आरती व हवन में आहुति देकर सभी भक्तों ने गणपतिजी व बाबा रामदेवजी से आशीर्वाद लिया। एम एच प्लाजा भक्त मंडल के कार्यकर्ता चेतनसिंह केवाणी ने बताया की कोरोना गाइडलाइंस को देखते हुए उसी शाम को ही गणपति विसर्जन का भी कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें "गणपति बप्पा मोरिया" "अगले बरस जल्दी आ" के जयकारो के साथ विदाई हुई, विदाई में गणपति बप्पा की मूर्ति सजाकर ऐम एच प्लाजा से निकलकर अक्किपेट रामदेवजी मंदिर होते हुए मूर्ति का विसर्जन किया। शहर में जगह जगह प्रवासियों ने स्वागत कर गजानंदजी महाराज से सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया जिसमें पहाड़सिंह राजपुरोहित, मालमसिंह डूडसी, अमरसिंह सांथू, दिनेशसिंह मकवाना, कृष्णाकुमार मालू, जसवंतसिंह डूडसी, नरेंद्रसिंह, लक्ष्मणसिंह अगवरी, ऋषभ जैन, पर्वतसिंह, कांतिलाल केवाणी, दिनेश हिराणी, सुरी वैष्णव, दीपक वैष्णव, कुमार भाई, गोवर्धन व एम एच प्लाजा के सभी व्यापारी गण उपस्थित  थे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook