हाईफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि



हाईफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि


निकटवर्ती भाद्राजून कस्बे में हाईफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के 103वां बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें रावणा राजपूत युवा बंधुओ ने मेजर दलपत सिंह देवली के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वही रावणा राजपूत समाज संघ मुंबई महाराष्ट्र की ओर से गुरुवार को हाईफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत देवली का 103वां बलिदान दिवस मनाया गया। जिसमे अजित सिंह पंवार अध्यक्ष रावणा राजपूत समाज संघ, मुंबई के अनुसार मेजर दलपत सिंह शेखावत ने इजराइल के हाईफा को प्रथम विश्व युद्ध में आजादी दिलाई थी। भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी 23 सितंबर को हाईफा डे के नाम से मनाया जाता है। कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइंस व सामाजिक दूरी के साथ मनाया गया। इस दौरान अजीत सिंह पंवार, सोहन सिंह पंवार, सोहन सिंह सिसोदिया, रतन सिंह गोयल, मदनसिंह कच्छवाह, विनोदसिंह परमार, मगनसिंह राठौंड़ भाद्राजून, बदरीसिंह चौहान, विशाल सिंह राठौड़, विक्रमसिंह झाला, ज्योतिसिंह भायल, मंगलसिंह दहिया समेत रावणा राजपूत समाज बन्धु मौजूद थे।
और नया पुराने