रीट 2021 भर्ती के विरोध प्रदर्शन स्वरूप भारतीय जनता युवा मोर्चा जालौर का विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किए
जालौर पूरे राजस्थान प्रदेश में युवा मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालयों पर रीट भर्ती परीक्षा के हुई धांधली के विरोध में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के निर्देशन में विशाल धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार एवं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ किए जा रहे हैं जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा जालौर द्वारा आगामी 11 अक्टूबर 2021 को जिला कलेक्टर महोदय जालौर को भारतीय जनता युवा मोर्चा संयुक्त रूप से विशाल धरना आयोजित कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।जिलामीडिया प्रभारी अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने बताया कि जालौर शहर स्थित मलकेश्वर मठ में कार्यकर्ता एकत्रित हुए जहाँ से जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत जिला प्रमुख राजेश कुमार भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष स्वरूप माहेश्वरी भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी वरिष्ठ नेता मंगलसिंह सिराणा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहुँचे।वहाँ सभी वक्ताओं ने संबोधित किया। संबोधित के पश्चात जिला कलेक्टर महोदय के मार्फत महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा । भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव-2018 से पूर्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल द्वारा जन-घोषणा पत्र राजस्थान जारी किया गया था। जिसके पृष्ठ क्रमांक 15 के बिन्दु क्रमांक 6 के माध्यम से यह वादा किया गया था की रीट की समीक्षा करते हुए अन्य पात्रता, योग्यता, प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़ी विसंगतियों को दूर किया जाएगा। परन्तु सत्ता में आने उपरान्त भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने वादा खिलाफी के नए मापदण्डों को स्थापित करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में विसंगतियों को हटाना तो दूर की बात, सभी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताएं की। भाजयूमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने कहा कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET)-2021 में हुई अनियमितताओं के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा लगभग 26 लाख अभ्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। उक्त परीक्षा दिनांक 26 सितंबर, 2021 को दो पारियों में आयोजित की गई थी। प्रथम पारी का समय प्रातः 10 बजे से 12:30 बजे तक था तथा द्वितीय पारी का समय दोपहर 02:30 से 05:00 बजे तक था। परन्तु आश्चर्यजनक रूप से परीक्षा प्रश्न पत्र की प्रति परीक्षा प्रारम्भ होने के नियत समय 10:00 बजे से दो घण्टे पूर्व अर्थात 8:00 बजे ही कई अभ्यार्थियों को शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी के गैर-जिम्मेदार कृत्य के कारण सरकारी कर्मचारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई। इसके साथ-साथ यह भी उल्लेखनीय है कि कई परीक्षा केंद्रो पर प्रेक्षक के नियत समय पर न पहुंचने के कारण परीक्षा पत्र उन केंद्रो पर देरी से दिया गया। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रोनिक माध्यमों से नकल कराने के मामले भी आज आम जन के संज्ञान में है ।भाजयूमो प्रदेश कोषाध्यक्ष स्वरूप माहेश्वरी ने कहा कि सरकार द्वारा कुछ कर्मचारियों के खिलाफ आंशिक कार्यवाही करते हुए यह तो माना गया है परीक्षा में गड़बड़ी हुई। परन्तु सरकार मात्र आंशिक कार्यवाही करके इतिश्री नहीं कर सकती। जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे में स्पष्ट किया कि यह केवल और केवल घोटाले की सरकार है। इस सरकार में केवल और केवल भ्रष्टाचार कालाबाजारी बड़ी है।चूंकी यह मामला 26 लाख अभ्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा हुआ है तथा पेपरलीक और नकल के गंभीर आरोप सरकारी कर्मचारियों व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लग रहे हैं, उक्त मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई के माध्यम से करवानी आवश्यक है। आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटसरा जी के कार्यकाल में पूर्व में कई भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताएं पाई गई है। अपने परिवारजनों को नौकरी लगाने के लिए आम युवाओं का भविष्य खराब कर देने की बात सभी के सामने है। राजस्थान में युवाओं के मध्य उक्त मामले को लेकर गभीर रोष है । ज्ञापन अनुसार राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET)-2021 में हुई अनियमिताओं की सीबीआई जांच जावें। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET)-2021 में अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा से इस्तीफा लिया जावे या इस्तीफा ना दिये जाने की स्थिति में राजस्थान के मुख्यमंत्री, डोटासरा को शिक्षामंत्री के पद से बर्खास्त किया जावें। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET)-2021 को निरस्त किया जावे तथा विसंगतियों को दूर करते हुए निकट भविष्य में पुनः आयोजित करवाई जावें। इस पूरे मामले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डी.पी. जारोली के जिस तरह बयान सामने आए है, उससे प्रतित होता है कि वैधानिक पद पर रहते हुए जारोली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना करता है और उनकी बर्खास्तगी की मांग करता हुआ । कार्यक्रम में मंच संचालन भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट ने किया। इस दौरान ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष महबूब खान एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल जिलामंत्री सुशीला सैन किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव नाथूसिंह तीखी जालोर नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी नगर महामंत्री रतन सुथार युवा नेता परमवीर सिंह भाटी दशरथ सिंह भाटी अमन देवेंद्र मेहता भीनमाल नगर अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी मांगीलाल राव टीकमसिंह भाजयुमो जिला महामंत्री ललित राजपुरोहित प्रकाश जांगू अशोकसिंह रवि सोलंकी अशोक गुर्जर किसनाराम प्रजापत राहुल व्यास लक्ष्मणसिंह देवड़ा कानसिंह विक्रम सोलंकी हेमेंद्रसिंह बगेड़िया दिव्य प्रकाश गोयल पार्षद गीता मीणा उर्मिला दर्जी बंशीलाल सुथार भरत प्रजापत रवि गहलोत अभिषेक सोनी दिलीप सोलंकी विजयराज चौधरी स्वरूपसिंह जबराराम माली प्रेमाराम देवासी रामदेव सिंह, श्रवणसिंह रमेश सैन गोपाराम प्रजापत खुमानसिंह महेन्द्रसिंह, महिपालसिंह , रामलाल पुरोहित उगमसिंह खेतसिंह प्रवीण दवे अर्जुन हीरागर हरीश त्रिवेदी विक्रम गवारिया उगमसिंह सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
jalore