भाजपा ने पांच नये मंडल बनाये, अब होंगे 31 मण्डल
कार्यकर्ताओं को मिलेगा अधिक मान-सम्मान : श्रवणसिंह राव
जालोर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर से संगठनात्मक नीतियों में बदलाव को लेकर भाजपा प्रदेश से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप भाजपा ने नए मंडलो की संरचना की है । जिससे कार्यकर्ताओ को कार्य करने के लिए उर्जा प्राप्त होगी । अब भाजपा कार्यालयों में नवदायित्व एवं प्रदेश स्तरीय कार्याे को होगा सफलतापूर्वक निष्पादन।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार जिले में पांच मंडलो का नव गठन हुआ है। जिसमें विधानसभा सांचोर में सत्यपुर एवं नमो मंडल का गठन किया गया है ।
सत्यपुर मंडल में दांतिया, सरवाणा, बिछावाड़ी, किलवा, डबाल, बावरला, पालड़ी, कारोला, धमाणा, जाखल ग्राम पंचायत को सम्मिलित किया गया। इसी प्रकार नमो मंडल में डुंगरी, टांपी, भीमगुडा़, दुठवा, अगडा़वा, विरावा, होथीगांव ग्राम पंचायत को सम्मिलित किया गया। जालोर विधानसभा में पोसाणा एवं जीवाणा मंडल का गठन किया गया। बाल गंगाधर तिलक मण्डल (पोषाणा ) दादाल, तिलोडा, सुराणा, देता, कोमता, विशाला, पोषाणा, आसाणा, पांथेडी, उनडी ग्राम पंचायत को सम्मलित किया गया। रामकृष्ण परमहंस मण्डल ( जीवाणा ) डाबली, सिराणा, तेजा की बेरी, सांगाणा, आलवाडा, खेतलावास, भुण्डवा, तालीयाना, जीवाणा, जालमपुरा, चौराउ, बावतरा, मेगलवा ग्राम पंचायत को सम्मिलित किया गया। आहोर विधानसभा में गुड़ा बालोतान मंडल का गठन किया गया। शहीद भगतसिंह मंडल ( गुड़ा बालोतान ) गूडा बालोतान, अगवरी, थांवला, हरजी, दयालपुरा, उम्मेदपुर, डोडीयाली, सेदरिया बालोतान, पावटा, बिठुडा ग्राम पंचायत को सम्मलित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया कि संशोधित मंडल क्षैत्र एवं नाम सूची के अनुसार विधानसभा सांचोर में गुरु गोविंद सिंह मंडल झाब में सम्मिलित ग्राम पंचायत ईटादा, जोधावास, झाब, आकोली, खिरोडी़, एस. डी. ढाणी, गुडाहेमा, देवडा़, निम्बाउ होगे । श्याम प्रशाद मुखर्जी मंडल चितलवाना केरिया, रणोदर, रामपुरा, परावा, चितलवाना, गोमी, हाडेचा, डावल, सिवाडा़ होगे ।एपीजे अब्दुल कलाम मंडल में केसुरी सुराचंद, सुथडी़, खेजडी़याली, भाटकी, जोरादर, केसुरी, खासरवी ,जाणवी, काछेला होगे । कामधेनु मंडल साँचोर ग्रामीण हाडेंतर, मेड़ा, पलादर, विरोल, प्रतापपुरा, कोड, भडवल, सुथाना, अचलपुर, गोलासन, पहाड़पुरा होगे । दीन दयाल उपाध्याय मंडल अरणाय करावडी, भादरूणा, बिजरोलखेडा़ , जेलातरा, पमाणा, चौरा, खारा, अरणाय, डांगरा, धानता, हरियाली होगे ।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया कि विधानसभा भीनमाल में संशोधित मंडल
चंद्रशेखर आजाद मंडल भीनमाल ग्रामीण कोरा, दासपा, भागल सेफ्टा, सरथरा, बोरटा, खानपुर, मोदरा, सेरणा, धाणसा, कोट कास्ता, भरूडी होगे । छत्रपति शिवाजी मंडल जुजाणी में थुंबाउ, फोगातरा, पुनासा, दांतिवास, निम्बावास, नोरा, भागल भीम, जुंजाणी, नरता होगे । क्षेत्रपाल मंडल बागोड़ा में रंगाला, सोबडावास, बिजलीया, नांदीया, जैसावास, खोखा, बागौडा, चैनपुरा , राऊता, नवापुरा, नई मोरसीम, मोरसीन, वाली, भालनी, लाखनी होगे । भैरोंसिंह शेखावत मंडल रामसीन में गजीपुरा, तवाव, बासडा धनजी, जोडवाडा, तांतोल, सीकवाडा, मांडोली, सोमता, मुडतरा, थुर, रामसीन, पुनक कलां, बुगांव होगे । सरदार पटेल मंडल नरसाणा नरसाणा, सेवड़ी, डूंगरवा, वाडा भाडवी, राह, कालेटी, लुणावास, जेतु, कावतरा, जेरण, धुंबडिया, नयावाडा, कुका होगे ।
जालोर विधानसभा में संशोधित मंडल स्वामी विवेकानंद मंडल सायला वालेरा, थलवाड, तूरा, सायला, विराणा, रेवतडा, ओटवाला, बाकरागांव, बैरठ होगे । वीर वीरमदेव मण्डल जालोर ग्रामीण में सरदारगढ, लेटा, नारणावास, रेवत, भागली, सांथु, सरत, नून, मड़गांव, बाकरा रोड़ होगे । आहोर विधानसभा में संशोधित मंडल अटल बिहारी वाजपेई मंडल आहोर में वेडिया, अजीतपुरा, काम्बा, आहोर, चरली, चवरछा, भैंसवाडा, आईपुरा, बावडी, नोसरा होगे । सुभद्रा मंडल भाद्राजून में घाणा, भोरडा, रामा, बांकली, भाद्राजुन, नोरवा, निम्बला, भंवरानी, रायथल, बाला, सुगलिया जोधा होगे । चांदराई मंडल शिव शक्ति में शंखवाली, पांचोटा, वलदार, भुति, कवंला, रोड़ला, पादरली, चुण्ड़ा, करवाड़ा, चान्दराई होगे ।
नाम परिवर्तित मंडल
जलंधर नाथ मंडल - जालोर नगर, वाराहश्याम मंडल - भीनमाल नगर, सदाशिव राव गोलवलकर मंडल - सांचोर नगर, मंगल पाण्डेय मंडल - रानीवाडा, सुभाष चंद्र बोस मंडल -
करड़ा, वीर विनायक दामोदर सावरकर मंडल - सांकड़, राज माता विजया राजे सिंधिया मंडल - जसवन्तपुरा, डॉ हेडगेवार मंडल - बड़गांव, सुंदरसिंह भंडारी मंडल - गोदन, केशव मंडल - बागरा, महाराणा प्रताप मण्डल - उम्मेदाबाद ।
Tags
jalore