जन विरोधी प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा आन्दोलन करेगी आज
जालोर ।
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पिछले 21 दिनों से सांकरणा टोल रोड पर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं । किन्तु सरकार एवं प्रशासन के कान में जू तक नहीं रेंग रही हैं। अतः सरकार और सरकारी नुमाइंदों को जगाने एवं जनता के हक की मांगों को उठाने के लिए शुक्रवार को विशाल जनाक्रोश आंदोलन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया कि इस विशाल धरना प्रदर्शन में भाजपा संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा, सांसद देवजी एम पटेल, रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी, भाजपा नेता दानाराम चौधरी, जिला प्रमुख राजेशकुमार राणा, उप जिला प्रमुख पेपीदेवी चौधरी, नगर परिषद सभापति गोविंद टॉक, उप सभापति अंबालाल व्यास, पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी, धनाराम राजपुरोहित, पूर्व जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत, गेनाराम मेघवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुंखाराम राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ रमेशकुमार राणा, एसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष महबूबखां, भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल
मेघवाल, मंगलसिंह सिराणा, खेमराज देसाई, ईश्वरसिंह थुंबा, शशीकंवर भेसवाडा, राजेश्वरीकंवर देवड़ा, राजवीरसिंह देवड़ा, महिपालसिंह चारण, हन्वतसिंह देवड़ा, ओटरमल परमार, गणेशसिंह कांबा, शंकरदान चारण सहित भाजपा जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों के जिला पदाधिकारी, सभी 26 मंडल अध्यक्ष, सभी 26 मंडल के पदाधिकारी, सभी प्रधान, सभी उपप्रधान, सभी जिला परिषद सदस्य, सभी पंचायत समिति सदस्य, नगर पालिका पार्षद गण सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे ।
Tags
jalore