जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को दी कानूनी जानकारी
निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोडला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी प्रदान की गई। पीएलबी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौर के अपर न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार मीणा के आदेशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोडला में विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्बंधित कानूनी जानकारी प्रदान की। पीएलवी राजेश कुमार मीणा द्वारा बच्चों को बालकों के कानूनी अधिकार साइबर एक्ट राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011, मृत्यु भोज, दहेज प्रथा, पशु बलि तथा राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित मुख्य कल्याणकारी योजनाएं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बाल विवाह रोकथाम अधिनियम 2006 तथा कोविड-19 टीकाकरण राजस्थान व भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना करने तथा साइबर एक्ट श्रमिक पंजीयन कार्ड व नशा न करने तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य करनाराम मीणा द्वारा बच्चों को विधिक जागरूकता से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इस शिविर में समस्त विद्यालय परिवार के स्टांप एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार पीएलवी राजेश कुमार मीणा द्वारा ग्राम पंचायत भूति में स्थित विद्या विहार माध्यमिक विद्यालय में भी बच्चों को विधिक जानकारी दी गई। इसी प्रकार सत्यम जयते शिक्षण संस्थान भूति में भी विधिक जानकारी दी गई। इस मौके विद्यालय स्टांप एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Tags
rodla