काम्बा गांव में द्वितीय संघ प्रमुख हुडील की जयन्ती मनाई



काम्बा गांव में द्वितीय संघ प्रमुख हुडील की जयन्ती मनाई

मरूधर आईना। उम्मेदपुर

श्री क्षत्रिय युवक संघ के द्वितीय संघ प्रमुख आयुवान सिंह जी हुडील की 101 वी जयन्ती काम्बा में रविवार को मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआतप्रार्थना "वंदना के गीत" से की गई। सौभाग्य सिंह ने पूज्य श्री के जीवन परिचय के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में खुमान सिंह दूदीया ने संबोधित किया एवं संघ में जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम को वाग सिंह पांचोटा ने संचालित किया। कार्यक्रम में मोती सिंह छांगाड़ी, अभय सिंह काम्बा, वगतसिंह, गणपत सिंह, मदन सिंह, फतेह सिंह काम्बा समेत कई समाज बंधु उपस्थित रहें।
और नया पुराने