विश्व शांति पदयात्री नितिन सोनवड़े का किया स्वागत
मरूधर आईना
फुलेरा/
फुलेरा(निस):- विश्व शांति पद यात्री नितिन सोनवणे जो महात्मा गांधी की 150 जयंती पूरे विश्व में मना रहे हैं आज तक सोनवणे देश में साइकिल से 38000 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की साथ ही सवाई सिंह से मिलकर यात्रा के बारे में बताया नितिन सोनवणे जयपुर से फुलेरा पहुंचे फुलेरा रामद्वारा में सुलेमान शेख निदेशक ग्रामीण मानव कल्याण शिक्षण संस्थान, गणेश लाल तंवर, रामपाल कुमावत, सुरेश कुमार वर्मा ने माला पहनाकर स्वागत किया सोनवणे पूरी दुनिया में जापान चाइना अमेरिका अफ्रीका जर्मन मिश्र जैसे देशों की यात्रा पूर्ण कर चुके है उनका मुख्य उद्देश्य देश में शांति भाईचारा सद्भावना एकता बनाए रखने का संदेश देना है गांधीजी के सत्य और अहिंसा की विचार धारा से ही दुनिया में शांति आ सकती है ऐसा नितिन सोनवड़े ने बताया उसके तत्पश्चात सोनवणे फुलेरा से आगे की यात्रा के लिए रवाना हुए
Tags
fulera