बिश्नोई महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन जिले को मिला प्रतिनिधित्व
मरुधर आईना /
सेड़वा- अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक बिश्नोई रत्न चौधरी कुलदीप बिश्नोई व बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुडिया के द्वारा अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें बाड़मेर जिले से 3 जनों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। विश्नोई रत्न चौधरी कुलदीप बिश्नोई के आदेशानुसार अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा की 21 सदस्य मुख्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है।जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़ीया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष देहड़ू,उपाध्यक्ष पतराम बिश्नोई, सोम प्रकाश सिंगड़, महासचिव रुपाराम कालीराणा, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप धारणिया,सचिव बलदेव खोखर, नारायणराम डाबड़ी, गंगाविशन भादू, सुशील कुमार भागीरथ तेतरवाल छोगाराम खोखर, भूप सिंह बिश्नोई, पूनमचंद सारण, सुरेश पटेल, जयकिशन सारण, वेद प्रकाश कड़वासरा, अशोक कुमार धारणिया, सदस्य पांचाराम बिश्नोई, प्रदीप कुमार, मोहनलाल खिलेरी बाड़मेर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इसके अलावा 42 सदस्य विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बाड़मेर जिले से विश्नोई समाज के सबसे बड़े भामाशाह भजनलाल जांगू ठेकेदार व भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनंत राम खिलेरी को सदस्य के रूप में शामिल गया है।अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के गठन के बाद में पहली बार बाड़मेर जिले से तीन सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करने पर जंभेश्वर सेवा संस्थान बाड़मेर, बिश्नोई छात्रावास बाड़मेर, बिश्नोई समाज सेवा समिति चौहटन, बिश्नोई समाज सेवा समिति सदराम की बेरी, विश्नोई समाज सेवा समिति सोनड़ी, जंभेश्वर सेवा संस्थान सेड़वा, जंभेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट धोरीमन्ना, गुरु जंभेश्वर सेवा संस्थान गुडामालानी सहित समाज की विभिन्न संस्थाओं ने अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय राष्ट्रीय संरक्षक बिश्नोई रत्न चौधरी कुलदीप बिश्नोई एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। कि अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के गठन के बाद पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बाड़मेर जिले के विश्नोई समाज के तीन जनों को शामिल किया है इसके लिए समाज आपका आभार प्रकट करता है।
Tags
sedwa