जालोर महोत्सव 15 से 17 फरवरी तक होगा महोत्सव:पहले दिन एक हजार लोग एक साथ जालोरी जूती पहनने का रिकॉर्ड बनाएंगे, अगले दिन इंडियन आइडल विनर सलमान अली की प्रस्तुति




जालोर - 15 से 17 फरवरी तक होने वाले जालोर महोत्सव के कार्यक्रमों और कलाकारों का चयन कर लिया गया है। जालोर महोत्सव 2022 में 16 फरवरी रात्रि 8 बजे इंडियन आइडल विजेता सलमान अली स्टेडियम ग्राउंड स्थित नटराज मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। सलमान अली सारे गामा पा लिटिल चैंप 2011 के उपविजेता भी रहे हैं। सलमान ने सोनी टीवी पर प्रसारित चन्द्रगुप्त मौर्य के थीम गीत में भी अपनी आवाज दी है। हरियाणा के सलमान अली नटराज मंच पर फिल्मी, रॉक व पोप सुरीली आवाज से गीतों की छटा बिखेंरगे। जालोर महोत्सव समन्वयक हितेष प्रजापत ने बताया कि 15 फरवरी से तीन दिवसीय जालोर महोत्सव का आगाज शोभायात्रा के साथ होगा। सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता की भी तीन दिन तक धूम रहेगी।

स्टेडियम ग्राउंड में लगेगा हाट बाजार
स्टेडियम ग्राउंड में 15 फरवरी से हॉट बाजार सजने लगा रहा है। मेला स्थल पर विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई जा रही हैं। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, मिक्की माउस लगाए जा रहे हैं। नटराज मंच पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तहत एकल गायन जूनियर, एकल गायन सीनियर, एकल नृत्य जूनियर, एकल नृत्य सीनियर, समूह नृत्य, मिस्टर व मिस जालोर , चित्रकला जूनियर व चित्रकला सीनियर, सुन्दर शिशु, फैंसी ड्रेस, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। खेलकूद प्रतियोगिता में वालीबॉल, कब्बड्डी, बास्केटबॉल, खो खो, सतोलिया, रस्सा कस्सी, वुशू व बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सांस्कृतिक व खेलकूद प्रभारी जालोर महोत्सव मे सफल आयोजन को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इस बार जूती जालोर की शान
पहचान के तहत एक साथ उद्घाटन स्थल पर राष्ट्रगान के साथ एक हजार से अधिक लोग जूती पहनने का इंडिया बुक में नाम दर्ज करवाया जाएगा। जिसके लिए सभी लोगों को अधिकाधिक संख्या में उद्घाटन स्थल पर जूती पहनकर आने का आव्हान किया गया है। बता दें कि 15 फरवरी रात्रि 8.30 बजे रूप कुमार राठौड़ और सोनाली राठौड़ अपनी सुरीली आवाज से सूफियाना, फिल्मी व गजल सहित अन्य गीतों से रंग जमाएंगे।

और नया पुराने

Column Right

Facebook