बाड़मेर में तीसरी बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: हवा चलने से बढ़ी सर्दी, रात का तापमान 15 डिग्री, बदलते मौसम ने किसानों की बढ़ाई चिंता




 बाड़मेर में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ होने के बाद गर्मी असर दिखाने लगी थी। दिन व रात का पारा लगातार बढ़ रहा है। लेकिन यकायक मौसम रात को पलट गया। हवा से सर्दी का असर बढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो-तीनों दिनों में हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

दरअसल, फरवरी माह शुरूआत के साथ ही सर्दी कम हो गई थी। तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ गर्मी का असर भी बढ़ने लग गया था। लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम लगातार बदलता जा रहा है। मंगलवार को आसमान में बादल छाए नजर आए। इस साल अब तक तीन बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदलाव नजर आ रहा है। पश्चिमी राजस्थान जिलों के साथ जोधपुर में बारिश के बाद हवा चलने से ठंड का असर बाड़मेर में नजर आ रहा है। किसान देवीसिह के मुताबिक सरसों, जीरा फसलें खेतों में बोई हुई है लेकिन, बार-बार बदलते मौसम की वजह फसल खराब होने की चिंता सता रही है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार बदल रहा है। तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। मंगलवार दिन का तापमान 29.2 तथा रात का तापमान 15.4 दर्ज किया गया है। वहीं बुधवार को भी तापमान में थोड़ी गिरावट 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी दो-तीन दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। रबी की फसलों के लिए तापमान में गिरावट नुकसानदायक है। बारिश हुई तो फसलों को फायदा मिलेगा। किसानों को पल-पल बदल रहे मौसम से फसल खराबे की चिंता भी सता रही है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook