महिला सम्मान समारोह 19 फरवरी को खाटूश्यामजी में

 



संवादाता रामनिवास प्रजापति

 

 दांतारामगढ़।खाटूश्याम जी स्थित  कर्णावती धर्मशाला में 19 फरवरी 2022 को प्रातः 11:30 बजे़  अग्रपीठाधीश्वर  श्रद्धेय डॉ राघवाचार्य वेदांती के पावन सानिध्य में  'आत्म निर्भर भारत में महिलाओं की भूमिका" विषय पर व्याख्यान एवं महिला सम्मान समारोह  का आयोजन होगा | इस कार्यक्रम में  सामाजिक  क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करनी वाली 200 महिलाओं का सम्मान किया जाएगा | 

कार्यक्रम संयोजक भाजपा प्रदेश मंत्री मधु कुमावत ने बताया कि इस मौके पर लौहार्गल पीठ के महंत अवधेशानंद जी महाराज, मिस राजस्थान मानसी राठौड़, मोटिवेशनल स्पीकर आदिगुरु , कैप्टैन कविता जाखड़ ,दाँतारामगढ़ प्रधान गेंद कँवर , पलसाना प्रधान सुनीता वर्मा   एवं खाटूश्यामजी नगरपालिका की चैयरपर्सन ममता मुंडोतिया शिरकत करेंगी |

और नया पुराने