बाड़मेर-
फिक्की फ्लो ने शनिवार को 'फ्लो अवॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस 2022' का आयोजन दिल्ली में किया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व फिक्की की राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्वला सिंघानिया ने बाड़मेर की फैशन डिजाइनर व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रूमादेवी को एक्सीलेंस अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।
दरअसल, फिक्की फ्लो महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रहा है। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में फ्लो अवार्डस् उन महिलाओं को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं, जिन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से अन्य लोगों के लिए मिसाल पेश कर समाज के अंदर चेंजमेकर की भूमिका निभाई हो।
फैशन डिज़ाइनर व सामाजिक कार्यकर्ता, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद की ब्रांड एंबेसडर डॉ़ रूमा देवी को फिक्की फ्लो द्वारा 'फ्लो अवॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस 2022' से नवाजा गया। शुक्रवार को नई दिल्ली के फेडरेशन हाउस में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और फिक्की की राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्वला सिंघानिया के हाथों डॉ. रूमा देवी को यह सम्मान दिया गया। इसी कड़ी में रूमा देवी को महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करने और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार 'फ्लों अवॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस 2022' से सम्मानित किया गया। इस दौरान रूमा देवी के साथ पद्मश्री अवनि लखेरा, निधि ठोलिया को भी अनुकरणीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।