जामडोली, राजस्थान के पावरलिफ्टर दिखाएंगे अंतर्राष्ट्रीय खेलों में दम।




भारतीय शक्ति खेल संघ के तत्वाधान में अप्रैल माह में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2022 में माय फिटनेस जिम, जामडोली राजस्थान के संस्थापक सतीश शर्मा के शिष्य अपना दम दिखाएंगे। 

सतीश शर्मा ने बताया कि उनके शिष्य बहुत ही अच्छे से तैयारी कर रहे हैं। सभी पावरलिफ्टर्स निरंतर अभ्यास करके अपने आप को और ज्यादा बलशाली बना रहे हैं। सभी पावरलिफ्टर्स अपने आप को और ज्यादा मजबूत बनाने के उद्देश्य से बहुत ही पौष्टिक भोजन का सेवन कर रहे हैं जिसमें बदाम, दूध, फल, सब्जियां और पनीर मुख्य रूप से है।

भारतीय शक्ति खेल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु जी अमित गुप्ता द्वारा सभी पावरलिफ्टर्स को शुभकामनाएं संदेश दिया गया और उन्हें शानदार प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया।

और नया पुराने

Column Right

Facebook