थार महोत्सव के तहत निकाली एक्सप्लोरिंग थार बाइक रैली:बाड़मेर से रवाना होकर पहुंची रेडाणा रण, किराडू में हुई हेरिटेज वॉक




#BARMER

 थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस 2022 पर एक्सप्लोरिंग थार एवं बाइकर्स रैली को महावीर टाउन हॉल बाड़मेर से जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह बाइक रैली किराडू होते हुए रेडाणा रण पहुंचेगी। रेडाणा रण में बाइकर्स रैली का समापन होगा। कलेक्टर ने जिले की लोक कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यटन एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थार महोत्सव आयोजन किया जा रहा है। हम उम्मीद करते है कि आने वर्षों में भी थार महोत्सव का भव्य रूप लेगा।

बाड़मेर महावीर टाउन हॉल से बाइक रैली को कलेक्टर लोक बंधु ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 15 बाइक राइडर्स थे। बाइक रैली बाड़मेर शहर से होते हुए मारूड़ी, दांता, होते हुए किराडू होते हुए रेडाणा तक पहुंची। बाइक रैली का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। रैली में बाड़मेर शहर के युवाओं ने भाग लिया। इस बीच किराडू में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया।

कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि थार महोत्सव करीब 9 साल बाद फिर से बाड़मेर में हो रहा है। बाड़मेर की लोक संस्कृति व कला को सही ढंग से प्रदर्शित करने का हमारा प्रयास है। लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। हमें उम्मीद है कि इस थार महोत्सव में विदेशी पर्यटक भी आएंगे।

यह उम्मीद करते है कि अगले साल यह थार महोत्सव भव्य रूप लेगा। इस महोत्सव में अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोग ज्यादा से ज्यादा भाग ले और थार महोत्सव में दर्शक बन कर शामिल होकर और भव्य बनाए।

और नया पुराने