डॉन देवा की 2 पत्नियां, 9 बच्चे:एक ही घर में रहती हैं दोनों, करवाचौथ-शॉपिंग भी साथ-साथ; सोशल मीडिया रिल्स के लिए रखता था कैमरामैन

 डॉन देवा की 2 पत्नियां, 9 बच्चे:एक ही घर में रहती हैं दोनों, करवाचौथ-शॉपिंग भी साथ-साथ; सोशल मीडिया रिल्स के लिए रखता था कैमरामैन

पहली पत्नी से 8 बेटियां थीं। इसके बाद दूसरी शादी की। दोनों पत्नियां साथ रहती हैं।


चित्तौड़गढ़- गैंगवार में मारे गए डॉन देवा गुर्जर की निजी और सोशल मीडिया लाइफ भी दिलचस्प थी। उसने दो शादियां की थी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हमेशा एक्टिव रहता था। उसके करीब 2 लाख फॉलोअर्स हैं। यहां देवा रेग्यूलर स्टंट से लेकर मारपीट के वीडिया शेयर करता था। डॉन वाला लाइफस्टाइल उसे बेहद पसंद थी।

8 बेटियों के बाद बेटे के लिए की दूसरी शादी

सोशल मीडिया पर भी पॉपुलर डॉन देवा ने दो शादियां की थी। उसके 8 बेटी और एक बेटा है। देवा दोनों पत्नियों काली बाई और इंदिरा बाई के साथ एक ही घर में रहता था। पहली शादी से 8 लड़कियां हुईं, लड़का नहीं होने के कारण उसने दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी से उसे एक लड़का हुआ। देवा दोनों पत्नियों के साथ के वीडियो और रील्स भी सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता था। देवा ने कई बार इनके साथ शॉपिंग और करवा चौथ पूजा के वीडियो भी शेयर किए।

देवा डॉन की हत्या के बाद समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। पथराव होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।


सोशल मीडिया पर एक्टिव, कैमरामैन साथ रखता था

डॉन के पास करीब 50 से ज्यादा लोगों की टीम थी। सोशल मीडिया पर देवा डॉन के नाम से फैन पेज भी बना रखा है। देवा अपने साथ एक कैमरामैन भी साथ रखता था। देवा गुर्जर पर कोटा के आरके पुरम थाने में कई केस दर्ज है। इसमें लूटपाट, अवैध वसूली और मारपीट जैसे मामले शामिल हैं। चित्तौड़गढ़ के कई थाना क्षेत्रों में भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

लेबर कांट्रेक्टर का काम करता था

देवा ने 8 दिन पहले ही अपनी हत्या का अंदेशा जताया था। बताया जा रहा है कि उसने आरकेपुरम थाने में शिकायत में देवा गुर्जर ने बताया था कि वो रावतभाटा प्लांट में लेबर सप्लाई का काम करता है। उसे 23 मार्च को आधा दर्जन लोगों ने मोबाइल पर कॉल कर प्लांट में ठेका ना लेने और जान से मारने की धमकी दी है। उसने इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मोबाइल फोन में होने की बात कही थी।

देवा ने पहले ही अंदेशा जता दिया था कि उसकी जान को खतरा है।


वहीं, धमकी देने वाले आरोपियों में से एक को हत्या का दोषी भी बताया था, जो कि उससे दस लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि हमला करने वाला देवा गुर्जर का दोस्त ही था। कुछ महीनों से आपसी लड़ाई के चलते यह हत्या हुई है। 8-10 दिन पहले भी देवा गुर्जर के दोस्त ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की थी और 26 मार्च को कोटा में रिपोर्ट भी लिखवाई थी कि उसकी जान को खतरा है।

पेशी पर आए युवक से की थी मारपीट

साल 2015 में देवा गुर्जर सहित तीन लोगों ने न्यायालय में पेशी पर गवाही देने आए एक युवक कैलाश धाकड़ से रावतभाटा हाट चौक बाजार में दिन दहाड़े लाठियों से मारपीट की थी। बेरहमी के साथ मारपीट में युवक के दोनों पैर कई जगह से तोड़ दिए थे। मारपीट का यह वीडियो पूरे रावतभाटा में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।




और नया पुराने