Jalore : जालोर में जज के घर से चोरी:कमरे में घुसकर अलमारी खंगाली

 जालोर में जज के घर से चोरी:कमरे में घुसकर अलमारी खंगाली

 लैपटॉप, चांदी के थाल चोरी और कैश ले गए



जालोर - जालोर शहर की बैंक कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे जालोर कोर्ट के एसीजेएम प्रथम राजेंद्र सिंह चारण के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। अवकाश पर बाहर गए अधिकारी के मकान का ताला तोड़कर चोर कोर्ट का लैपटॉप, करीब 2 किलो चांदी का थाल और नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अवकाश के दौरान सूना पड़ा था मकान

जालोर कोर्ट के एसीजेएम प्रथम राजेंद्र सिंह चारण बैंक कॉलोनी स्थित किराए के मकान में निवास करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 28 जनवरी को वे अवकाश पर थे और घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने उनके मकान का ताला तोड़ दिया।

कमरे में घुसकर अलमारी खंगाली

ताला तोड़कर चोर कमरे के अंदर घुसे और अलमारी में रखे सामान को खंगाल लिया। चोर कोर्ट का लैपटॉप, लगभग 2 किलो चांदी का थाल और कुछ नकदी अपने साथ ले गए। घटना का पता चलने पर तुरंत कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल मांगीलाल को सौंपी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने

Column Right

Facebook