आहोर के पादरली में हुए हत्याकांड को लेकर बड़ी अपडेट, जानिए क्या थी वजह जिसकी वजह से हुई हत्या ?

 


हैवानियत की हदें पार:कुल्हाड़ी से युवक का सिर काट 150 फीट दूर फेंका, आरोपी फरार

जालोर - आहोर के पादरली गांव में एक 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना बुधवार देर शाम करीब 6.30 बजे की है। आरोपी ने पहले पीछे से कुल्हाड़ी से वार करते हुए नीचे गिराया एवं उसके बाद तीन और ताबड़तोड़ वार करते हुए धड़ से सिर अलग कर दिया। उसके बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा तो धड़ से अलग सिर को उठाकर करीब 150 फीट दूर ले जाकर फेंका और फरार हो गया।

मृतक किशोरसिंह (23) पुत्र मोहब्बत सिंह भोमिया राजपूत व आरोपी सांकलाराम (50) पुत्र खीमाराम भील दोनों एक ही गांव पादरली के निवासी हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इधर, सरेआम गला काटकर हत्या करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने देररात तक शव नहीं उठाते हुए पहले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए।

मृतक और हत्यारे दोनों के बीच कभी कोई विवाद नहीं तो आरोपी के परिजन भी फरार क्यों?

आरोपी व मृतक दोनों एक ही गांव के हैं। दोनों के घर करीब 1 किमी की दूरी पर बने हैं। जहां पर घटना हुई हैं, वहां आरोपी का घर हैं। आरोपी सांकलाराम भील इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग का काम करता है एवं इसकी पत्नी गांव में सब्जी बेचती है। हत्या के कारण देरशाम तक स्पष्ट नहीं हाे पाए है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच ऐसा कोई विवाद भी सामने नहीं आया है। जिस समय हत्या की उसके पास किराणा की दुकान भी थी। उस दुकान की मालिक महिला घटना को देखकर डरकर भाग गई। वहीं, आसपास के लोग भी एक बार पास में नहीं आए। घटना के बाद आरोपी के घर के सदस्य भी फरार हो गए है।

बस स्टैंड से गांव की तरफ आ रहा था मृतक, घर के आगे ही बैठा था आरोपी

मृतक किशोरसिंह शाम को घूमने के लिए बस स्टैंड की तरफ गया था। आरोपी सांकलाराम भील अपने घर के समीप माताजी मंदिर के पास बने चबूतरे पर बैठा था। किशोर सिंह को आते देख सांकलाराम खड़ा होकर बाइक पर सवार हो गया। उसके बाद किशोरसिंह के पीछे की तरफ जाकर बाइक रोकी। बाइक से बांधकर रखी कुल्हाड़ी को खोलकर किशोरसिंह के गले पर पीछे से वार कर दिया। जिससे किशोरसिंह जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने उसके गले पर ताबड़तोड़ तीन और वार करते हुए सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद आरोपी सिर को हाथों में उठाते हुए 150 फीट तक जीएलआर के पास फेंंककर फरार हो गया।

आरोपी सहित पूरे परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े ग्रामीण

मृतक किशोरसिंह भी घर में अकेला रहता हैं। पिता की बचपन में व मां की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी हैं। भाई देशावर में रहता हैं। ऐसे में यह गांव में घर पर अकेला ही रहता था। घटना की सूचना के बाद पूरा गांव एकत्रित हो गया हैं। ग्रामीण आरोपी सांकलाराम समेत पूरे परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

और नया पुराने

Column Right

Facebook