जालोर सिटी में कल सुबह 6.30 से 9.30 बजे तक नहीं होगी सप्लाई

 मरम्मत कार्य की वजह से 3 घंटे बिजली-आपूर्ति रहेगी ठप

जालोर सिटी में कल सुबह 6.30 से 9.30 बजे तक नहीं होगी सप्लाई

जालोर (उजीर सिलावट) जालोर में शुक्रवार को तासखाना वावड़ी फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में जालोर के कई क्षेत्रों में सुबह साढ़े 6 बजे से साढ़े 9 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। सिटी कनिष्ठ अभियंता महेन्द्र राजपुरोहित ने बताया- शुक्रवार को तासखाना बावड़ी पर 11 केवी लाइनों का रखरखाव व मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके चलते शहर के न्यू रामदेव कॉलोनी, तासखाना बावड़ी के आस-पास के क्षेत्र में सुबह 3 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

और नया पुराने