बालोतरा में युवक की आत्महत्या: थाने में माफीनामे का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर किया वायरल, 2 युवक डिटेन

बालोतरा में युवक की आत्महत्या

थाने में माफीनामे का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर किया वायरल, 2 युवक डिटेन



बालोतरा-| जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कर्ज और कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि देनदारों ने उसे थाने ले जाकर माफीनामे का वीडियो बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे आहत होकर युवक ने यह कदम उठाया।


क्या है पूरा मामला?

मृतक गौतम जीनगर, जीनगर कॉलोनी का निवासी था। उसने कुछ लोगों से करीब 20 हजार रुपए उधार लिए थे। आरोप है कि रकम वापस न देने पर देनदार उसे सिणधरी थाने लेकर गए, जहां दबाव बनाकर उसका माफीनामा वीडियो रिकॉर्ड किया गया

इसके बाद वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दिया गया, जिससे युवक को भारी सार्वजनिक अपमान और मानसिक तनाव झेलना पड़ा।


मानसिक दबाव बना मौत की वजह

परिजनों के अनुसार, लगातार धमकियों, बदनामी और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से गौतम गहरे डिप्रेशन में चला गया। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने मंगलवार अल सुबह आत्महत्या कर ली


परिजनों का हंगामा और धरना

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और समाज के लोगों ने हॉस्पिटल मॉर्च्युरी के बाहर धरना दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के साथ बातचीत के बाद मामला शांत हुआ।

पुलिस की कार्रवाई

  • मृतक के भाई अनिल सोनगरा की रिपोर्ट पर केस दर्ज
  • प्रिंस नागौरा और विनोद नागोरा समेत अन्य पर आरोप
  • दो आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ जारी
  • मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया

पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी


सोशल मीडिया बना वजह?

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने जानबूझकर वीडियो वायरल कर युवक की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाया, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया।

और नया पुराने

Column Right

Facebook