जेएलएन हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में हुआ शॉर्ट सर्किट:स्टाफ ने तुरंत फ्लोर खाली करवाया, 30 से ज्यादा ऑपरेशन टाले गए
अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल में मंगलवार सुबह आंखों के ऑपरेशन थिएटर रूम में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिसके चलते पूरे कमरे में धुआं-धुआं हो गया।धुआं जब फ्लोर पर आने लगा और बदबू से हड़कंप गया। तुरंत स्टाफ के द्वारा फ्लोर पर मौजूद भर्ती मरीजों और स्टाफ सहित परिजनों को फ्लोर से खाली करवाया गया।सूचना मिलने पर अस्पताल अधीक्षक अरविंद खरे और उपाधीक्षक अमित यादव सहित अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच गया।फायर ब्रिगेड की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। ऑपरेशन थिएटर में हुए शॉर्ट सर्किट को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने 30 से ज्यादा ऑपरेशन टाल दिए हैं। अस्पताल अधीक्षक अरविंद खरे के निर्देशन पर अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह आई विभाग में स्टाफ के द्वारा 30 से ज्यादा ऑपरेशन करवाने की तैयारी की जा रही थी। तभी वार्ड से कुछ दूर आंखों के ऑपरेशन थिएटर से धुआं ही धुआं निकलने लग गया। तभी फ्लोर पर हड़कंप मच गया और तुरंत वार्ड में मौजूद सभी भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के साथ स्टाफ को फ्लोर से खाली करवाया गया।मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई। सुचना मिलने पर अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे और उपाध्यक्ष अमित यादव मौके पर पहुंच गए। ऑपरेशन थिएटर में हुए शॉर्ट सर्किट से पूरा रूम जला हुआ था। बाद में सफाई कर्मचारियों से फ्लोर की सफाई करवाई गई। अस्पताल अधीक्षक की सूचना पर पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी पहुंच गए।अस्पताल अधीक्षक डॉ अरविंद खरे ने मामले में कहा कि आंखों के ऑपरेशन थिएटर में शॉर्ट सर्किट हुआ था। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। मामले में जांच करवाई जा रही है।30 से ज्यादा ऑपरेशन टाले गएअस्पताल में मंगलवार को आंखों के ऑपरेशन थिएटर में 30 से ज्यादा ऑपरेशन करने की तैयारी चल रही थी। कई मरीज के आंखों के पलके भी काट दी गई थी। लेकिन घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ऑपरेशन टाल दिए गए। कुछ मरीज वापस अपने घर लौट गए।