निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर,36 बच्चे घायल:ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी; सिर और मुंह पर लगी चोट

निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर,36 बच्चे घायल:ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी; सिर और मुंह पर लगी चोट

सीकर के दादिया थाना इलाके में प्राइवेट स्कूल की दो बस टकरा गई। टक्कर के बाद एक बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में करीब 36 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को पिपराली के सरकारी हॉस्पिटल और सीकर के एसके हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। हादसा दादिया थाना इलाके में दुर्गापुरा नाड़ी जोहड़ी के पास की है।वृंदा वैली स्कूल की 2 बस बच्चों को घर से लेकर स्कूल आ रही थी। दोनों बस मुख्य सड़क की तरफ आने वाले रास्ते के पास पहुंची और साइड से टकरा गई। एक बस टकराकर के बाद नीचे सड़क की तरफ पलट गई। दूसरी बस के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया तो बच्चों के सिर व मुंह आगे सीटों के जा भिड़े सूचना पर दादिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों के जरिए घायल बच्चों को हॉस्पिटल ले जाया गया।SHO बुद्धिप्रसाद का कहना है कि प्राथमिक तौर पर लगता है कि ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों बस साइड से टकराई हो। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है। घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाकर ट्रीटमेंट करवाया जा रहा है।पुलिस के मुताबिक दोनों ही बस में ज्यादातर बच्चे प्राइमरी क्लासों के थे। अचानक इस तरह का हादसा होने की वजह से बच्चे काफी ज्यादा डर गए।

और नया पुराने

Column Right

Facebook