भीलवाड़ा में बड़ी कार्रवाई: लग्जरी कार से अफीम बरामद, 3 युवक गिरफ्तार

 भीलवाड़ा में बड़ी कार्रवाई

लग्जरी कार से अफीम बरामद, 3 युवक गिरफ्तार



भीलवाड़ा जिले में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। रायला थाना पुलिस ने एक लग्जरी फॉर्च्यूनर कार से अवैध अफीम बरामद करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, भीलवाड़ा-गुलाबपुरा रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध फॉर्च्यूनर को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में छिपाकर रखी गई करीब 592 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं, जो अवैध तस्करी के इरादे से अफीम लेकर जा रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस ऑपरेशन में रायला थाना प्रभारी मूलचंद सहित पुलिस टीम के कई जवान शामिल रहे, जिनकी सतर्कता से यह सफलता मिली।

 फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह अफीम कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

और नया पुराने

Column Right

Facebook